रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र में किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पहाड़गंज निवासी युवक उसका पीछा करता है, उससे छेड़छाड़ करता है और जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा था। किशोरी ने बताया कि इस कारण वह भयभीत है।
पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसएसआई नवीन बुधानी ने जानकारी दी कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और जांच जारी है।
सूत्रों के अनुसार, मामला एसएसपी तक पहुंच चुका है। एसएसपी ने इसे गंभीर मानते हुए थाना पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय हो गई है।



