किच्छा
होने वाली साली के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि बड़ी पुत्री का रिश्ता 21 सितंबर 2024 को बाजपुर के युवक के साथ तय हुआ था। इस रिश्ते के चलते युवक अक्सर उनके घर आता था। युवक ने उसकी छोटी पुत्री को अपनी बातों में फंसा लिया और उससे बात करने लगा। 13 मई 2025 को उसकी छोटी पुत्री घर से अपने स्कूल पहुंची। वहां पहले से मौजूद युवक उसकी पुत्री को गिफ्ट दिलाने के बहाने अपने साथ पंतनगर एयरपोर्ट से आगे जंगल में एकान्त में ले गया। यहां युवक ने उसकी छोटी पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान युवक के इसकी पुत्री की अश्लील वीडियो बनाई और वायरल करने की धमकी दी। उसकी पुत्री किसी तरह अपने घर आई और गुमशुम व उदास रहने लगी। उसकी पत्नी के बहुत पूछने पर उसकी पुत्री ने आपबीती सुनाई। जिसके बाद उसने युवक के माता पिता से बात की और घटना क्रम के बारे में बताया। जिसके बाद उसने युवक के माता-पिता व उसके परिवार वालों से फोन पर घटना के बारे में विरोध जताया। इस पर उसके परिवार वालो ने पीड़ित को गाली देकर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।