खटीमा। खटीमा अधिवक्ता चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन किये गए।
चुनाव अधिकारी केडी भट्ट ने जानकारी देते हुवे बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सूरज प्रकाश राणा, हरजीत सिंह, रामवचन ने नामांकन पत्र खरीदे हैं।
गुरुवार को हुई नामांकन पत्रों की बिक्री में उपाध्यक्ष के लिए मलकीत सिंह, उपाध्यक्ष महिला के लिए शहाना कुरैशी, स्नेह प्रभा ने नामांकन पत्र लिया। सचिव पद पर एक मात्र अवदेश मौर्य ने नामांकन पत्र लिया जबकि उप सचिव के लिए आशीष मल्होत्रा, अनिकेत पन्त, सुनीता भट्ट ने नामांकन पत्र लिया है। इसके अलावा कोषाध्यक्ष, लेखापरीक्षक,पुस्तकालय अध्यक्ष,कार्यकारिणी सदस्य के भी नामंकन पत्र लिए गए।



