*हरिद्वार सीट से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत तो गढ़वाल लोकसभा सीट पर BJP प्रत्याशी अनिल बलूनी की बंपर जीत…*

Share the news

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर परिणाम भाजपा के पक्ष में गए हैं. हरिद्वार लोकसभा सीट पर माना जा रहे त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बाजी मार ली है. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सीएम हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को 1.40 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया है. जबकि तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार रहे…

लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तराखंड की सबसे हॉट पौड़ी लोकसभा सीट पर बीजेपी का कमल खिल गया है। पौड़ी लोकसभा सीट पर बीजेपी कैंडिडेट अनिल बलूनी जीत गये हैं। अनिल बलूनी ने कांग्रेस के गणेश गोदियाल को हराया है। बता दें गढ़वाल लोकसभा सीट अनिल बलूनी के लिए टफ दिख रही थी। कांग्रेस कैंडिडेट गणेश गोदियाल ने सोशल मीडिया से लेकर रैलियों में जमकर बलूनी के खिलाफ माहौल बनाया। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि अनिल बलूनी ये सीट हार जाएंगे, मगर आखिर में अनिल बलूनी ने पौड़ी लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *