
उत्तराखंड निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार की शाम पार्टी अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में पालिका और पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दिया गया, जबकि मेयर पदों के नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजे गए हैं, पार्टी मुख्यालय में आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअली भाग लिया। बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक समेत पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे।





बैठक के बाद प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि सर्वसम्मति से पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के उम्मीदवारों को अंतिम रूप दे दिया गया है। वहीं, महापौर पद के प्रत्याशियों के पैनल को केंद्रीय नेतृत्व की सहमति के लिए भेजा गया है।
शुक्रवार को जारी होने वाली इस पहली सूची में सभी प्रमुख पदों के प्रत्याशियों की घोषणा होगी। इसके बाद वार्ड सभासदों और सदस्यों के नामों की घोषणा अगले चरण में की जाएगी।
मनवीर सिंह चौहान (प्रदेश मीडिया प्रभारी): “बैठक में सभी नामों पर व्यापक चर्चा हुई। पालिका और नगर पंचायत के नाम फाइनल कर दिए गए हैं, और मेयर पदों के पैनल को केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया है।
“तो, निकाय चुनाव के प्रत्याशियों का चयन भाजपा के लिए अहम है। देखना होगा कि इन चुनावों में पार्टी की रणनीति कितनी कारगर साबित होती है।