ऊधम सिंह नगर में भाजपा का संगठनात्मक बिगुल, चारों मोर्चों की नई टीम घोषित

Share the news

ऊधम सिंह नगर। आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन विस्तार को गति देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने जिले में अपने चारों प्रमुख मोर्चों, महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति—की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। लंबे समय से चल रही मंथन प्रक्रिया के बाद जारी सूची में नए चेहरों को अवसर देने के साथ अनुभव का भी संतुलन साधा गया है।

महिला मोर्चा में स्वाति शर्मा, रजनी रावत, नीलू गुप्ता और दया दसीला को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि प्रीति धीर और प्रेमलता चौहान को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा में हरजीत राठी, राजेश जायसवाल, अनिल चंद और सत्यप्रकाश यादव को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संतोष चंद और शिवकुमार मौर्य को जिला महामंत्री बनाया गया है।

अनुसूचित जाति मोर्चा में पुष्कर कुमार, भीष्म नारायण, पूजा कोली और रजत खरवार को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जय किशन भारती और विकास सागर को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

अनुसूचित जनजाति मोर्चा में नवीन सिंह राणा, सुरजन सिंह राणा, पंकज सिंह राणा और समुन्द्र देवी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि विनोद सिंह और अरविन्द सिंह राणा को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।

संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि नई टीम के गठन से बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा और पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *