दरोगा पर अभद्रता के आरोप में हाइवे के किनारे धरने पर बैठे भाजपाई

Share the news

रुद्रपुर, संवाददाता। नैनीताल हाईवे पर बुधवार को भाजपा पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने अचानक धरना देकर यातायात दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि दरोगा ने पार्षद से अभद्रता की और उनके भतीजे की बाइक जब्त कर ली।

 

जानकारी के अनुसार, आवास विकास वार्ड के भाजपा पार्षद का भतीजा पेट्रोल भराने आया था। काशीपुर हाईवे कट पर यातायात दरोगा ने उसे रोक लिया। सूचना पर जब पार्षद पहुंचे और चालान न काटने का अनुरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान दरोगा ने अभद्र व्यवहार किया और बाइक सीज कर दी। इसके बाद पार्षद ने भाजपा कार्यकर्ताओं को मौके पर बुला लिया और हाईवे किनारे ही धरना शुरू कर दिया। अचानक हुए धरने से यातायात प्रभावित हो गया। मौके पर पहुंचे मेयर विकास शर्मा ने कहा कि अगर यातायात नियम तोड़े गए तो चालान बनना चाहिए था, लेकिन अभद्रता और मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर एसएसपी मणिकांत मिश्रा से वार्ता हुई है और इसको लेकर एक बैठक की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *