
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रुद्रपुर दौरा काफी चर्चा का विषय बन गया है। अपने रुद्रपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री कई कार्यकर्ताओं को खुश कर गए तो कई कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से नाराज दिखे, जिन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी कर डाली। यही नहीं.. भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पूर्व मेयर पति सुरेश कोली ने कल के दौरे को लेकर बड़ा बयान भी दे डाला। सुरेश कोली ने कहा.. किसी के बाप की नहीं है भाजपा।





बताते चलें आगामी विधानसभा को लेकर कई कार्यकर्ता चुनाव लड़ने का मन बनाये हुए हैं, जिसके चलते वह मुख्यमंत्री व बड़े नेताओं की जी-हुजुरी में लगे हुए हैं। वहीं बीते दिन हुए दौरे में साफ देखने को मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अपने तय समय से दो घण्टे की देरी से कार्यक्रम में पहुंचे व आधे घण्टे के भीतर कार्यक्रम शिरकत कर देहरादून रवाना हो गए। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं से मिल नहीं पाए, सीएम सिर्फ बड़े नेताओं के संपर्क में दिखे, जिससे कुछ कार्यकर्ता नाराज हो गए। वहीं भाजपा नेता व पूर्व मेयर के पति सुरेश कोली मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे तो उन्हें किसी ने खास तवज्जो नहीं दी। जिसके चलते उनका पारा चढ़ गया। आप इस वायरल वीडियो में सुनिये आखिर क्या कह रहे हैं भाजपा कार्यकर्ता सुरेश कोली।
वायरल वीडियो में भाजपा कार्यकर्ता सुरेश कोली का पारा सातवें आसमान पर दिख रहा है। वीडियो में सुरेश कोली कहते हैं… “चुतिया बैठे हैं हम यहां। काम किया है हमने भाजपा के लिए, पार्टी से शुरु से जुड़े हैं। हैलीपेड पर गया वहां भी कहा किसी से कहलवा दो। मैं क्यों कहलवाऊं। पार्टी किसी के बाप की है क्या।”
वीडियो में श्री कोली का गुस्सा सातवें आसमान पर है जो मुख्यमंत्री से न मिलने को लेकर कार्यक्रम में नाराज दिखे। वहीं खबर पड़ताल ने भाजपा नेता सुरेश कोली से बात करने की कोशिश की तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। लेकिन भाजपा में वरिष्ट कार्यकर्ताओं की नजर अंदाजगी आगामी चुनाव में नुकसानदायक साबित हो सकती है।