रुद्रपुर विधानसभा के ग्राम लंबाखेड़ा के प्रधान विक्रम सिंह पर रविवार रात को जानलेवा हमला हुआ। विक्रम सिंह पर बाइक सवार लोगों ने हमला किया। घायल प्रधान विक्रम सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की अगुवाई में एसएसआई ने कोतवाली का घेराव किया। आरोपियों पर जल्द कार्रवाई की मांग की।
*”बाइक सवारों ने किया प्रधान पर जानलेवा हमला, पूर्व विधायक ने किया कोतवाली का घेराव।*




