पुलिस वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

Share the news

रुद्रपुर, संवाददाता। गुरुवार की देर शाम किच्छा बाईपास से आवास विकास की ओर जा रहे बाइक सवार को पुलिस की बोलेरो (संख्या यूके 06 जीए 0087) ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर चोटिल हो गया। सूचना पर स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोगों की बोलेरो चला रहे चालक से तीखी नोकझोंक हो गई।सूचना पर आवास विकास चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो वाहन को कब्जे में लेकर चौकी ले गई। वहीं ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि अभी तक घायल युवक या उसके परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *