*Big Breaking” पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खालिस्तानी समर्थक और सांसद अमृतपाल सिंह के भाई को ड्रग्स के साथ किया गिरफ्तार।*

Share the news

खालिस्तानी समर्थक और श्री खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के भाई को जालंधर पुलिस ने ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है।

खालिस्तानी समर्थक और पंजाब के श्री खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह को जालंधर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने उसे ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है. अभी तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक पुलिस को हरप्रीत के पास से करीब 5 ग्राम आइस ड्रग्स मिला. जालंधर देहात एसएसपी अंकुर गुप्ता ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने हरप्रीत सिंह की गिरफ्तारी की भी बात कही है. उन्होंने कहा बहुत जल्द इस संबंध में मीडिया को जानकारी दी जाएगी।

बता दें, अमृतपाल सिंह लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं, लेकिन आज उनके ही भाई का नशे में शामिल होना एक बड़ा सवाल खड़ा करता है कि जो पंजाब के लोग अपने घरों में नशे को खत्म नहीं कर सके, उन पर आप क्या भरोसा करेंगे।

विरोधियों के निशाने पर अमृतपाल सिंह

गौरतलब है कि आज अमृतपाल सिंह के भाई की गिरफ्तारी के बाद विरोधियों ने सवाल खड़े कर दिए हैं. अमृतपाल से लोकसभा चुनाव हारने वाले कांग्रेस के उम्मीदवार कुलबीर जीरा ने कहा कि इससे पूरे सिख धर्म को शर्मसार होना पड़ा है. बता दें, हरप्रीत सिंह ने चुनावों में अमृतपाल के लिए प्रचार भी किया था. वहीं, जीरा ने मांग की कि हरप्रीत सिंह का डोप टेस्ट कराया जाए।

खडूर साहिब से जीता लोकसभा चुनाव 2024

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह ने लोकसभा चुनाव 2024 में श्री खडूर साहिब से जीत दर्ज की है. इस समय वह असम की जेल में बंद है. बता दें, अमृतपाल ने जेल में रहकर लोकसभा चुनाव लड़ा और एक लाख से अधिक वोटों से कांग्रेस के जीरा को करारी शिकस्त दी।

पुलिस ने कराई वीडियोग्राफी

जालंधर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की वीडियोग्राफी भी कराई गई है. जिसमें साफ दिख रहा है कि अमृतपाल सिंह के भाई ने नशा किया है. वहीं, परिवार ने अभी तक इस मामले में सफाई नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *