बजरंग दल ने फूंका खानपुर विधायक उमेश कुमार का पुतला

Share the news

किच्छा, संवाददाता

बजरंग दल ने खानपुर विधायक उमेश कुमार का पुतला फूंक कर नारेबाजी की। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उमेश कुमार पर गौ- तस्करों के साथ संबंध का आरोप लगाया है।

सोमवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में महाराणा प्रताप चौक पर इकठ्ठा हुए। उन्होंने खानपुर के विधायक उमेश कुमार पर गौ तस्करों से संबंध होने का आरोप लगाते पुतला फूंका और उनके खिलाफ नारेबाजी। बजरंग दल नेताओं ने कहा कि बजरंग दल हमेशा धर्म और समाज की रक्षा के लिए काम करता है। विधायक उमेश कुमार बजरंज दल कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाने का षड्यंत्र कर रहे है। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि गौ तस्करों को संरक्षण देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुतला फूंकने वालों में पारस अग्रवाल, गोलू यादव, निशांत, सुशील ठाकुर, अंकित ठाकुर, करण, दीपक, कपिल, सोनू, वरुण, अनमोल मिश्रा, इशू आलोक, विकास, हिमांशु, गुलशन, बाबू, अंशुमन श्रीवास्तव आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *