रुद्रपुर में नाबालिगों से दरिंदगी की कोशिश, वीडियो वायरल होने पर खुला राज

Share the news

रुद्रपुर। शहर के भदईपुरा इलाके से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मोहल्ले के ही धर्मवीर गंगवार पर दो नाबालिग बच्चों से अश्लील हरकतें करने और अप्राकृतिक कृत्य का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगा है। वार्ड नंबर 14 निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पुत्र कक्षा 11 का छात्र है और उसका मित्र दो माह पूर्व पड़ोसी के तबेले में गोबर लेने गए थे।

आरोप है कि पड़ोसी ने दोनों बच्चों को लालच देकर और धमकाकर अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर उन्हें डराया और अन्य बच्चों को भी रात में बुलाने के लिए उकसाया। बच्चों में से एक ने हिम्मत दिखाते हुए घटना की मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। हाल ही में वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित बालक ने मां को पूरी बात बताई। इसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली रुद्रपुर में तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *