रुद्रपुर के श्रीजी रेस्टोरेंट में 8 साल की मासूम से दरिंदगी की कोशिश, पुलिस हिरासत में आरोपी वेटर…

Share the news

काशीपुर हाईवे स्थित एक रेस्टोरेंट में उस वक्त एक बडी घिनौनी वारदात होने से टल गई। जब सेवा कर्मी ने एक आठ साल की मासूम बच्ची को उठाकर किनारे ले गया और अश्लील हरकते करने लगा। गनीमत यह रही कि बच्ची की बड़ी बहन ने देख लिया और परिवार वालों ने दौड़ा कर सेवा कर्मी को दबोच लिया। घिनौनी हरकत की भनक लगते ही परिचितों की भीड़ इकठ्ठा हो गई और सेवा कर्मी की धुलाई के बाद आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मासूम के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात्रि शहर का एक संभ्रांत परिवार काशीपुर बाईपास स्थित श्रीजी रेस्टोरेंट में खाना खाने आया था। इसी दौरान आठ साल की बच्ची खेलते-खेलते नजदीक ही खड़े एक आकर्षक ट्रैक्टर के ऊपर बैठी खेल रही थी। तभी रेस्टोरेंट का वेटर यानी सेवा कर्मी ने घिनौनी वारदात को अंजाम देने की साजिश रची और बच्ची को गोद में उठाकर परिसर स्थित एक सूनसान इलाके में ले गया। जहां वह मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकते करने लगा। इसी बीच अचानक मासूम बच्ची की बडी बहन ने देख लिया और फौरन अपने अभिभावकों को घटनाक्रम बताया। बस क्या दौडते हुए अभिभावक घटनास्थल की ओर दौडे। तो सेवा कर्मी बच्ची को छोड़कर भाग खडा हुआ। सूचना मिलते ही परिचितों की भीड़ इकट्ठा हो गई है और घेराबंदी कर आरोपी वेटर को दबोच लिया। आरोपी की जमकर धुनाई करने के बाद अभियुक्त को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। अभियु क्त का नाम अरविंद निवासी यूपी बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *