एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप: अंकुर मित्तल ने स्वर्ण पदक जीत रचा इतिहास

Share the news

कजाकिस्तान के शिमर्केट में आयोजित एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप में भारत के अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अंकुर मित्तल ने डबल ट्रैप इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। अंकुर ने 107 अंकों का स्कोर बनाकर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया और अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। प्रतियोगिता में कजाकिस्तान के चिकुलापर प्रत्योंम ने 98 अंकों के साथ रजत तथा कुवैत के अल्फासी अहमद ने 96 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल किया। अंकुर के शानदार प्रदर्शन पर उनके ससुराल पक्ष से आरआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की प्रेसिडेंट नैन्सी बंसल और निदेशक अतुल बंसल ने बधाई दी। उनके पिता अशोक मित्तल ने कहा कि यह उपलब्धि कठिन परिश्रम, निरंतर अभ्यास और संकल्प का परिणाम है। उल्लेखनीय है कि अंकुर मित्तल को वर्ष 2017 में भीम अवॉर्ड और 2018 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। एशियन चैम्पियनशिप में यह जीत भारतीय निशानेबाजी के लिए गर्व का क्षण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *