हथियारबंद दबंगों ने युवक ने किया जानलेवा हमला, केस दर्ज

Share the news

रूद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र में रविवार रात को एक युवक पर हथियारबंद दबंगों ने जानलेवा हमला कर सनसनी फैला दी। घटना चामुंडा मंदिर के पास की बताई जा रही है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पांच युवकों पर गाली-गलौज, मारपीट और तलवार-चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है।

पीड़ित करन कुमार पुत्र स्व. भरत कुमार, निवासी शिवनगर वार्ड नंबर-09, ट्रांजिट कैम्प ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बीते 7 सितम्बर की रात लगभग 9:30 बजे वह अपने दोस्त मोनू के साथ चामुंडा मंदिर के पास खड़ा था। तभी सूरज मिस्त्री पुत्र दुलाल मिस्त्री निवासी श्मशान घाट, रोहित सरकार पुत्र विजय सरकार निवासी ट्रांजिट कैम्प, हिमांशु कश्यप उर्फ जस्सी पुत्र बाबूराम निवासी गड्डा कॉलोनी, शिवम पुत्र नामालूम निवासी श्मशान घाट रोड तथा अल्लू पुत्र नामालूम निवासी श्मशान घाट मोटरसाइकिल से तलवार लेकर पहुंचे।

 

आरोप है कि आरोपियों ने एक राय होकर करन कुमार से गाली-गलौज शुरू कर दी और तलवार व चाकू से हमला कर दिया। करन ने किसी तरह अपनी जान बचाई, वरना आरोपी उसे जान से मार देते। पीड़ित का कहना है कि जाते-जाते हमलावरों ने दोबारा जान से मारने की धमकी भी दी।

 

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहरीर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *