11वीं कक्षा की छात्रा ने लगा ली फांसी, बोली मम्मी मैं अपनी मर्जी से…

Share the news

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प में संदिग्ध हालत में एक किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय किशोरी घर में अकेली थी। उसके कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें वह इस आत्मघाती कदम के लिए माफी मांग रही है। किशोरी 11वीं कक्षा की छात्रा थी। पुलिस ने शव को कब्जे में मोर्चरी में रखवा दिया है।

 

जानकारी के मुताबिक, ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को सूचना मिली कि शनिवार शाम को मुखर्जी नगर गली नंबर 16 में राम सिंह के मकान में 17 वर्षीय छात्रा ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मौके पर जब पुलिस पहुंची थी परिजन किशोरी को जिला अस्पताल ले गए थे। अस्पताल में पुलिस को परिजनों ने बताया कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। जब छोटी बेटी और परिजन घर लौटे, तो उन्होंने दरवाजा बंद पाया। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर किशोरी को फंदे से उतारा गया और जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की माता ने बताया कि कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें किशोरी ने लिखा है कि उसने अपनी मर्जी से यह कदम उठाया है और किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। पुलिस ने शव को मोर्चरी में भेज दिया है।

थाना ट्रांजिट कैम्प के प्रभारी निरीक्षक मोहन पांडे ने बताया कि कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें खुद अपनी मर्जी सुसाइड करनी की किशोरी ने बात कही है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का ही लग रहा है। मामले की हर पहली से जांच की जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *