
आपको बता दें की उत्तर प्रदेश के आगरा में शादी से पहले ही दूल्हा 15 लाख का दहेज लेकर फरार हो गया, जब लड़की वालों को ये पता चला तो उनके नीचे से जमीन खिसक गई….





आपको बता दें की ताजनगरी आगरा में शादी से पहले दूल्हे के दहेज लेकर गायब हो जाने की खबर सामने आई है. वह सगाई से एक घंटे पहले ही 15 लाख रुपए का दहेज लेकर भाग निकला. लड़के के परिवार वालों ने उसका अपहरण हो जाने की बात कही, जबकि लड़की वाले साजिश के तहत लड़के को गायब करने का आरोप लगा रहे हैं. गांव में दिनभर चली पंचायत में इस मसले का हल नहीं निकला. अब मामला पुलिस के पास जा पहुंचा है।
आगरा के ताजगंज में गजब हो गया. यहां की एकता चौकी इलाके में सोमवार रात सगाई होने वाली थी, लेकिन करीब घंटे भर पहले दूल्हा गायब हो गया. ये खबर सुनकर लड़की वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई. लड़के के परिवार वालों ने अंदेशा जताया कि उसका अपहरण हो गया. वहीं लड़की पक्ष का आरोप है कि उसके घरवालों ने ही उसे गायब किया है. इसके बाद कई घंटों तक पंचायत चली, लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया. इसके बाद मंगलवार की सुबह लड़की वाले थाने पहुंच गए. अब लड़के वालों ने दहेज की रकम वापस करने का आश्वासन दिया है।
खाते में ट्रांसफर कर दी थी दहेज की रकम
मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक मैनपुरी की रहने वाली लड़की की शादी दिसंबर 2022 में ताजगंज के रहने वाले लड़के के साथ होना तय हुआ था. लड़का एक निजी कंपनी अकाउंटेंट है. लड़की वालों ने पुलिस को बताया कि 15 लाख रुपए दहेज की बात हुई थी. जिसमें लड़के को बुलट बाइक के साथ 10 लाख कैश और 3 लाख रुपए उसके खाते में भेजे थे. सोमवार को सगाई थी और 24 नवंबर को शादी होनी थी, लेकिन कार्यक्रम होता उससे पहले ही दूल्हा गायब हो गया।
सगाई के एक घंटे पहले लापता
लड़की पक्ष के मुताबिक देवरी रोड स्थित एक फॉर्म हाउस पर सगाई का कार्यक्रम था. यहां रात 9 बजे तक दूल्हा दिखाई दिया, लेकिन रात 10 बजे सगाई के समय अचानक गायब हो गया. उसका 1 घंटा इंतजार किया लेकिन वह नहीं लौटा. फिर उसके घरवालों ने कहा कि लड़का घर पर मोबाइल और गाड़ी की चाबी छोड़कर दूकान गया था. इसके बाद पता नहीं. इस पर लड़की वालों का कहना है कि ये कहानी झूठी है. उसके परिवार वालों ने ही उसे गायब किया है. एसीपी अर्चना सिंह ने कहा कि पुलिस लड़की पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई करेगी।