खेत में ले जाकर युवक से मारपीट, अपहरण व अभद्रता के आरोप

Share the news

रुद्रपुर। एक युवक ने दबंगों पर अपहरण, जान से मारने की धमकी और अमानवीय हरकत करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि 20 अक्तूबर 2024 की दोपहर वह अपने मित्र के साथ सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान कुछ लोग मोटरसाइकिलों पर आए और उसे गालियां देते हुए घेर लिया। विरोध करने पर आरोप है कि हमलावरों ने तमंचा दिखाकर उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाया और सुनसान खेत में ले गए।

 

युवक का आरोप है कि वहां ले जाकर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावरों ने उसे पेड़ से चिपकाकर लात-घूंसों व डंडों से पीटा और वीडियो भी बनाई। इतना ही नहीं, आरोपियों ने अपमानित करने के लिए उसके मुंह पर पेशाब कर दी और जबरन पिलाने की भी घिनौनी हरकत की। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने किसी तरह पीड़ित को बचाया।

 

पीड़ित ने कहा कि यदि समय पर लोग न आते तो आरोपित उसकी हत्या कर देते। उसने सात नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *