बरहनी वन क्षेत्र में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, 12 बोर बंदूक बरामद अवैध लकड़ी कटान के दौरान वन विभाग की टीम पर की थी फायरिंग, पुलिस ने देर रात दबोचा आरोपी

Share the news

बरहनी वन क्षेत्र में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, 12 बोर बंदूक बरामद
अवैध लकड़ी कटान के दौरान वन विभाग की टीम पर की थी फायरिंग, पुलिस ने देर रात दबोचा आरोपी

 

 

 

 

 

 

 

 

रिपोर्टर – गोपी सरकार
– बाजपुर से बड़ी खबर बरहैंनी वन क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटान के दौरान वन विभाग की टीम पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 12 बोर की बंदूक भी बरामद कर ली गई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 17 फरवरी 2026 को वन दरोगा ठाकुर दत्त ध्यानी ने कोतवाली बाजपुर में तहरीर देकर बताया कि 14 फरवरी की रात गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि दलजीत सिंह उर्फ डल्लू अपने साथियों के साथ अवैध असलहों और पेड़ काटने के औजारों के साथ जंगल की ओर गया है। सुबह करीब 5:45 बजे ग्राम अस्कोट के संपर्क मार्ग पर वन विभाग की टीम ने पांच मोटरसाइकिलों को देखा, जिन पर खैर की लकड़ी लदी हुई थी। टीम द्वारा रोकने का प्रयास करने पर मोटरसाइकिल सवार गिर पड़े और इसी दौरान आरोपियों ने वन कर्मियों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा संख्या 40/26 धारा 109(1), 191(2), 191(3), 221 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने सघन सुरागरसी के बाद 18 फरवरी की देर रात मुख्य आरोपी दलजीत सिंह उर्फ डल्लू निवासी हरसान, बरहैंनी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने फायरिंग की बात कबूल की और बताया कि घटना में प्रयुक्त बंदूक उसने जंगल में छिपा दी थी।आरोपी की निशानदेही पर हरसान–कपकोट मार्ग के पास झाड़ियों से 12 बोर की बंदूक बरामद कर ली गई।
गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल परीक्षण के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में शामिल रहे
प्रभारी निरीक्षक नरेश चौहान, चौकी बरहनी प्रभारी संदीप शर्मा, उप निरीक्षक धीरेंद्र परिहार, हेड कांस्टेबल दीपक कपड़े व कांस्टेबल सुरेश बिष्ट। पुलिस ने कहा है कि अवैध कटान और वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *