रुद्रपुर सिडकुल में हादसा: बाइक को बचाने में पलटा टेंपो, पांच से अधिक श्रमिक घायल

Share the news

रुद्रपुर। गुरुवार देर रात सिडकुल क्षेत्र से श्रमिकों को लेकर आ रहा एक टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे अफरातफरी मच गई। हादसे में पांच से अधिक श्रमिक घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

 

जानकारी के अनुसार, रात करीब साढ़े नौ बजे सिडकुल की एक कंपनी से टेंपो चालक श्रमिकों को लेकर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और टेंपो सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। टेंपो में करीब दस सवारियां थीं, जिनमें से कई को मामूली तो कुछ को गंभीर चोटें आईं।

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और टेंपो को सड़क से हटवाया। बताया जा रहा है कि टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। फिलहाल सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *