शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने नौ साल पहले युवती से दोस्ती कर नजदीकियां बढ़ाई फिर प्रेम प्रसंग में फंसाकर लगातार शारीरिक शोषण किया। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, ट्रांजिट कैंप निवासी एक युवती ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि साल 2017 में उसकी दोस्ती सूरज पाल उर्फ संतोष पुत्र प्यारेलाल मूल निवासी ग्राम लखीमपुर, थाना खजुरिया जिला रामपुर यूपी के साथ हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और युवक ने उसे शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाये और अब शादी करने से मुकर गया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और युवक को उसके घर ग्राम लखीमपुर थाना खजुरिया जिला रामपुर यूपी से गिरफ्तार किया कर लिया गया। थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।




