*”नैनीताल की युवती से यूपी के युवक ने पहले किया दुष्कर्म, फिर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी; मुकदमा दर्ज।*

Share the news

बिजनौर के युवक इंस्टाग्राम से रामनगर की युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म कर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। वायरल ना करने की एवज में चार लाख रुपये ले लिये। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी, जिसमें बताया बिजनौर के नहटौर धामपुर निवासी मौ. जोहेब उर्फ फैज ने उसकी पुत्री से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती करके उसे शादी का झांसा दिया। विवाह का झांसा देते हुए आरोपी ने उसकी पुत्री के साथ शारीरिक संबंध बनाकर उसके अश्लील फोटो खींचकर रख लिए। बाद में आरोपी ने यह अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसकी पुत्री से चार लाख रुपए भी ले लिए। किसी को कुछ बताने पर उसे जान से मारने की भी धमकी दी गई।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया पुलिस ने आरोपी मौ. जोहेब उर्फ फैज के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *