सिडकुल ढाल के पास बेहोश मिला युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित; मिलक रामपुर निवासी 25 वर्षीय नितेश की पहचान, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

Share the news

रुद्रपुर। सिडकुल ढाल के पास बुधवार दोपहर एक युवक बेहोश हालत में मिला, जिसे पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मिलक, रामपुर निवासी 25 वर्षीय नितेश पुत्र पर्वत सिंह के रूप में हुई है।

कोतवाल मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि पुलिस को दोपहर में सूचना मिली थी कि सिडकुल ढाल के पास एक युवक सड़क किनारे बेहोश पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

मामले की सूचना मिलने के बाद देर शाम मृतक के परिजन भी रुद्रपुर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद ही युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *