मुखर्जी नगर में युवक की आत्महत्या, कमरे में फांसी के फंदे पर मिला शव, मौके से सुसाइड नोट बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Share the news

रुद्रपुर, संवाददाता।

उधम सिंह नगर जिले के थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में सोमवार को एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना अटरिया पुल के पास मुखर्जी नगर की है। पुलिस को डायल 112 के माध्यम से दोपहर करीब 2 बजकर 6 मिनट पर सूचना मिली, जिसके बाद थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतक की पहचान रंजीत कुमार पुत्र अंगद लाल, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी बांसखेड़ा थाना अमरिया जिला पीलीभीत के रूप में हुई है, जो वर्तमान में मुखर्जी नगर में रह रहा था। पुलिस के अनुसार कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे आसपास के लोगों की मदद से तोड़ा गया। अंदर कमरे के फर्श पर शव पड़ा था और गले में सफेद गमछे से फांसी का फंदा लगा हुआ था, जिसका दूसरा सिरा छत के पंखे से बंधा मिला।

मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें मृतक ने अपनी मौत के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया और इसे अपनी मर्जी बताया है। परिजनों ने बताया कि रंजीत पिछले एक वर्ष से जी-4-एस कंपनी के माध्यम से टाइटन ज्वैलर्स में गार्ड की नौकरी कर रहा था और हाल ही में यहीं रह रहा था।

पुलिस ने मौके पर फील्ड यूनिट से निरीक्षण कराया, शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना स्थल को सुरक्षित कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *