राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कूटी सवार महिला से दिनदहाड़े छेड़छाड़ — पुलिस ने चार आरोपितों को दबोचा, एक नाबालिग शामिल

Share the news

राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कूटी सवार महिला से छेड़छाड़, चार युवक हिरासत में

केलाखेड़ा, संवाददाता।

केलाखेड़ा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कूटी सवार महिला से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार युवकों को चिह्नित कर हिरासत में लिया है। इनमें एक आरोपित नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।

 

रुद्रपुर खेड़ा निवासी युवक ने केलाखेड़ा थाने में तहरीर दी कि वह अपनी महिला मित्र के साथ स्कूटी से जा रहा था। रास्ते में मसीत क्षेत्र में बाइक सवार तीन युवकों ने महिला पर अभद्र टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर आरोपितों ने उन पर हमला कर दिया, लेकिन मौके पर लोगों के पहुंचने से वे भाग निकले।

 

पीड़ित के अनुसार, कुछ दूरी पर केलाखेड़ा के एक ढाबे के पास वही युवक दोबारा पहुंचे और स्कूटी सवार दंपती को रोककर मारपीट की तथा महिला से फिर अभद्रता की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *