रुद्रपुर, संवाददाता। नशे में धूत युवती ने बीच सड़क पर हाइबॉल्टेज ड्रामा कर दिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर के एक स्पा सेंटर में काम करने वाली युवती मंगलवार देर शाम अपने साथियों के साथ कार में बैठकर शराब पी रही थी। इसी बीच अत्यधिक नशे में होने पर लड़की अभद्रता करने लगी। तभी उसके साथ उसे कार से उतारकर रफू चक्कर हो गए और युवती नशे में धूत होकर सड़क पर गाली गलौज, अभद्रता भाषा का प्रयोग करने लगी। युवती के हाईवोल्टेज ड्रामे की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को काफी समझाया, लेकिन वह पुलिसकर्मियों से ही बहस करने लगी। तभी स्पा सेंटर में काम करने वाले अन्य साथी बाहर आए और उसे अपने साथ स्कूटी पर लेकर फरार हो गए। इधर, किसी ने इस हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि वीडियो के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल अभी इस सम्बन्ध कोई शिकायत नहीं आई है।
रुद्रपुर में नशे में धुत युवती का सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, गाली-गलौज और पुलिस से बहस का वीडियो वायरल, शिकायत नहीं फिर भी जांच में जुटी पुलिस




