लक्सर में मासूम की दर्दनाक मौत — ट्रैक्टर की चपेट में आई तीन साल की बच्ची, परिवार में मचा कोहराम”

Share the news

हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में मंगलवार को दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। तीन साल की बच्ची गौरी की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। बच्ची अपने ताऊ के घर से लौट रही थी, तभी गांव निवासी समीर पुत्र निसार अपने ट्रैक्टर से खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान गौरी अचानक वाहन के आगे आ गई और ट्रैक्टर उसके ऊपर चढ़ गया।

मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। पिता उमेश ने बताया कि उन्होंने चालक को रुकने के लिए आवाज लगाई, लेकिन उसने नहीं सुनी। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। भिक्कमपुर चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *