रुद्रपुर, संवाददाता। नाबालिगों को बहला फुसलाकर भागने और ब्लैकमेल करने वाले किशोर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि किशोर सोशल मीडिया के माध्यम से लड़कियों को झूठे प्रेम संबंधों में फंसाने और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर धमकाता था।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि जांच में सामने आया कि किशोर सोशल मीडिया के माध्यम से नाबालिग लड़कियों को झूठे प्रेम संबंधों में फंसाता, शारीरिक शोषण करता और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था। किशोर मुलाकातों में पीड़ितों को नशीला पदार्थ पिलाकर उन्हें अचेत कर आपत्तिजनक वीडियो बनाता था। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी केवल एक पीड़िता तक सीमित नहीं था, बल्कि कई अन्य नाबालिगों को भी अपने जाल में फंसा चुका था। किशोर को हिरासत में परिवार से पूछताछ कर रही है और उनके बैंक खाते एवं संपत्तियों की जांच कर रही है। साइबर और फॉरेंसिक टीम मोबाइल व डिजिटल डिवाइस की जांच में जुटी हैं। किशोर के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ है, जिसमें ब्लैकमेलिंग सामग्री मिली है।




