रोडवेज के पास लूट की कोशिश नाकाम, बहनों की सूझबूझ से दो बदमाश दबोचे गए, मोबाइल छीनकर भाग रहे युवकों को भीड़ ने पकड़ा, एक फरार

Share the news

रुद्रपुर। शनिवार सुबह हल्द्वानी के गन्ना सेंटर निवासी अमित अपनी बहनों के साथ किसी कार्य से रुद्रपुर कोतवाली आया हुआ था। काम निपटाने के बाद अमित पैदल आगे-आगे रोडवेज स्टेशन की ओर बढ़ गया, जबकि उसकी बहनें पीछे से ई-रिक्शा में आ रही थीं।

 

बताया जा रहा है कि जब अमित रोडवेज स्टेशन के पास पहुंचा तो वह सड़क पर गिरा हुआ मिला और उसके पास तीन युवक खड़े थे। इसी दौरान आरोपी युवक अमित का मोबाइल फोन छीनकर भागने लगे। यह दृश्य देखकर अमित की बहनों ने शोर मचा दिया, जिस पर आसपास मौजूद लोग मौके पर जमा हो गए।

 

लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों युवकों का पीछा किया, जिसमें से दो को पकड़ लिया गया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बाजार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जानकारी ली।

 

पुलिस दोनों पकड़े गए युवकों को चौकी ले आई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं फरार आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *