बगवाड़ा में स्क्रैप से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में भीषण आग, बिजली तारों से शॉर्ट सर्किट की आशंका, दमकल ने मौके पर पहुंचकर बड़ा हादसा टाला

Share the news

रुद्रपुर के कोतवाली क्षेत्र में सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बगवाड़ा स्थित हनुमान मंदिर के पास से गुजर रही स्क्रैप से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली शिमला बहादुर की ओर जा रही थी।

रास्ते में लोगों ने ट्रॉली के अंदर से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत शोर मचाकर चालक को इसकी सूचना दी और वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोकने की सलाह दी। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए शिमला बहादुर पहुंचकर ट्रॉली को ट्रैक्टर से अलग कर दिया।

आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।

आग से ट्रॉली में भरा स्क्रैप पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया, हालांकि ट्रॉली को सुरक्षित बचा लिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों के संपर्क में आने से शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे स्क्रैप में आग लग गई। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *