एफएसओ की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला, यातायात तुरंत बहाल

Share the news

रुद्रपुर। शनिवार को काशीपुर रोड स्थित इंद्र चौक पर उस समय अफरातफरी मच गई जब एक ऑटो अचानक असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया। इससे राहगीरों और अन्य वाहनों के लिए खतरे की स्थिति पैदा हो गई। संयोग से मौके से गुजर रहे फायर स्टेशन ऑफिसर (एफएसओ) तुरंत सक्रिय हुए और स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर लगवाया।

 

घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे एफएसओ ने धैर्यपूर्वक समझाकर हटाया और यातायात को व्यवस्थित ढंग से चलवाया। उनकी त्वरित कार्रवाई और विवेकपूर्ण निर्णय से जहां यातायात बाधित नहीं हुआ, वहीं संभावित बड़ी दुर्घटना भी टल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने एफएसओ की तत्परता और सेवा भावना की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *