बारात और रोडवेज की बसों में आमने सामने की टक्कर, मौके पर मची चीख पुकार, फंसे हुए दो लोगों को पुलिस ने निकाला बाहर 

Share the news

 

 

बारात और रोडवेज की बसों में आमने सामने की टक्कर, मौके पर मची चीख पुकार, फंसे हुए दो लोगों को पुलिस ने निकाला बाहर 

हरिद्वार। हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर रसियाबड़ गांव के पास दो बसों के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बसें आगे की तरफ से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और दो यात्री बस में ही फंस गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। घायलों को मौके पर ही फर्स्ट एड दिया गया। गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि सभी घायल बाराती हैं और देहरादून से नागल सोती, बिजनौर लौट रहे थे। लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।

पुलिस में मुताबिक मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे बजे डायल 112 के जरिए पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि रसियाबड़ के पास हाईवे पर दो बसो का आपस में आमने सामने की टक्कर हो गई है। बसों में कई लोग घायल हो गए और कई फंसे हुए भी हैं। सूचना मिलते ही श्यामपुर कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी भी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। बारात लेकर वापस लौट रही प्राइवेट बस में सवार करीब 10 से 15 यात्री घायल हो गए। देर न करते हुए एम्बुलेंस को मौके पर बुलाया गया। कई यात्रियों को मौके पर फर्स्ट एड दिया गया। जबकि

अनीश पुत्र मकबूल, मुराद अली पुत्र वहीद, सुहैल पुत्र मोहम्मद उमर और नईम पुत्र इस्लाम निवासीगण नागलसोति नजीबाबाद तथा नाजिर शाह पुत्र हामिद शाह निवासी शहजादपुर, उत्तर प्रदेश गंभीर घायल हो गए। पांचों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया।

देहरादून से नजीबाबाद लौट रही थी बारातियों से भरी बस

 

प्राइवेट बस और बिजनौर रोडवेज की बस के बीच आमने सामने की टक्कर हुई है। एक प्राइवेट बस में बाराती सवार थे। नागल सोती, नजीबाबाद, बिजनौर से बारातियों की बस देहरादून गई थी। शादी समारोह के बाद बारात वापस लौट रही थी की रसियाबड़ के पास हाईवा पर दर्घुटनाग्रस्त हो गई। हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और लंबा जाम लग गया।

 

अगले हिस्से क्षतिग्रस्त, दो बाराती फंसे

 

पुलिस में अनुसार बारात की बस में सवार 10 से15 लोग घायल हो गये थे। लेकिन टक्कर इतनी जोरदार थी कि बसों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बारातियों की प्राइवेट बस के तो आगे से परखच्चे तक उड़ गए। बस में 02 लोग फंसे भी गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों लोगों को बस से बाहर निकालकर तत्काल 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सभी को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाये गए। साथ ही अन्य यात्रियों को दूसरी बसो में बैठाकर उनके गंतव्य के लिये रवाना किया गया। हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

 

श्यामपुर कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद दोनो बसों को सड़क किनारे सुरक्षित खड़ा किया गया और यातायात को भी सुचारु कराया गया। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और सभी के परिजनों को भी सूचना दे दी गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *