ट्रांजिट कैंप में पांच साल की बच्ची का अपहरण के बाद दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार

Share the news

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप इलाके में गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे पांच साल की बच्ची के अपहरण का प्रयास सामने आया। पुलिस के अनुसार, मोदी मैदान के पास एक युवक बच्ची को झाड़ियों की ओर ले जा रहा था। बच्ची ने डर के मारे शोर मचाया, जिससे पास में निर्माणाधीन भवन में काम कर रहे मजदूर तुरंत मौके पर पहुंचे।

 

लोगों के इकट्ठा होते ही आरोपी बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। मामले की सूचना पाकर थानाध्यक्ष मोहन पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बच्ची से परिवार की जानकारी ली। बच्ची को बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

 

पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *