रूद्रपुर में पारिवारिक विवाद ने ली खतरनाक नीयत, महिला पर जानलेवा हमला – आरोपी पर कार्रवाई की मांग

Share the news

रूद्रपुर। सीर गोटिया वार्ड नंबर 26 में एक पारिवारिक विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया, जहां एक युवक ने अपनी चाची पर बेसाकी (वॉकर) से जानलेवा हमला कर गंभीर घायल कर दिया। पीड़ित के पुत्र अयान अली द्वारा कोतवाली रूद्रपुर में दी गई तहरीर के अनुसार घटना 1 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 10:15 बजे घटित हुई।

 

अयान ने बताया कि उसका चचेरा भाई रिजवान पुत्र स्व. उस्मान पहले उनकी मां फरहा बी के साथ गाली-गलौज करने लगा और इसके बाद जान से मारने की नीयत से उनके सिर पर वॉकर से कई बार हमला किया। हमले में फरहा बी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सिर फटने के बाद वह किसी तरह शोर मचाती हुई घर से बाहर निकली, जिससे उसकी जान बच पाई।

 

घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो चुकी है, जिसकी वीडियो पीड़ित पक्ष के पास मौजूद है। अयान ने बताया कि रिजवान ने उनकी मां को और भी धमकियां दी हैं, जिससे वह बेहद डरी हुई हैं।

 

पीड़िता के सिर व हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष ने आरोपी के विरुद्ध उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर की नकल प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *