नशे में टुकटुक चालक की नाली में गिरने से मौत, दर्दनाक हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा

Share the news

खटीमा। वार्ड संख्या सात इस्लामनगर निवासी 48 वर्षीय जायद खां पुत्र आबिद खां की शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जायद खां नशे की हालत में टुकटुक से कंजाबाग प्राइमरी स्कूल के पास इस्लामनगर की ओर घर लौट रहा था, तभी अचानक नियंत्रण खोने से उसका टुकटुक सड़क किनारे नाली में जा गिरा।

 

हादसे में गंभीर रूप से घायल जायद खां को स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उप जिला चिकित्सालय खटीमा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

सूचना पर एसआई विजय बोरा पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि जायद खां रोजमर्रा के काम के बाद देर रात घर लौट रहा था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

 

इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए शराब सेवन से दूरी बनाए रखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *