नमाज पढ़ रहे युवक से मारपीट का मामला, मुकदमा दर्ज, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

Share the news

रुद्रपुर। पंतनगर क्षेत्र में नमाज अदा कर रहे युवक के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना 24 फरवरी की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला चर्चा में आया।

रेशमवाड़ी वार्ड नंबर-13 निवासी शाहिद की ओर से सिडकुल चौकी, थाना पंतनगर में तहरीर दी गई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि युवक के साथ धक्का-मुक्की की गई, अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और जबरन धार्मिक नारे लगवाए गए। साथ ही एक वृद्ध व्यक्ति के साथ भी मारपीट किए जाने का उल्लेख किया गया है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी अरविंद शर्मा समेत अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें और शांति बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *