*रुद्रपुर” क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह की लगेगी कलेक्ट्रेट परिसर में कांस्य प्रतिमा।*

Share the news

संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग द्वारा 40 लाख की धनराशि से कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के माध्यम से कलेक्ट्रेट परिसर में महान क्रान्तिकारी शहीद ऊधम सिंह की 9 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा लगाने एवं चबूतरे के विस्तारीकरण के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया। विधायक शिव अरोड़ा और जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने संयुक्त रूप से इसका शिलान्यास किया। विधायक अरोड़ा ने देश की आजादी में अभूतपूर्व योगदान देने वाले महान क्रान्तिकारी शहीद ऊधम सिंह को नमन करते हुए कहा कि हमारी सरकार शहीदों के सम्मान में सदैव नतमस्तक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद ऊधम सिंह की आदमकद की कांस्य प्रतिमा बनाए जाने के निर्देश दिए थे। इसके तहत कलेक्ट्रेट परिसर में प्रतिमा को स्थापित कराया जाएगा। डीएम ने कहा कि यह कार्य आगामी छह माह में पूर्ण कर लिया जाएगा। प्रतिमा के लिए एक सुन्दर चबूतरे का निर्माण भी इस कार्य में शामिल है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार, पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल, ओसी अमृता शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *