गांधी पार्क में विजयदशमी पर जलेगा 65 फीट का रावण

Share the news

रुद्रपुर। विजयदशमी पर्व पर इस बार गांधी पार्क में अहंकारी रावण और उसके परिवार का पुतला दहन धूमधाम से किया जाएगा। पार्क में 65 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है, जबकि मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले क्रमशः 60-60 फीट ऊंचे बनाए जा रहे हैं। रावण दहन के दौरान आतिशबाजी की जाएगी, जिसके लिए चारों ओर बंबू लगाकर सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

 

रामलीला कमेटी के सह महामंत्री महावीर आजाद ने बताया कि पिछले 35 से 40 वर्षों से रामपुर के कारीगर पारंपरिक रूप से इन विशालकाय पुतलों का निर्माण करते आ रहे हैं। 2 अक्टूबर की शाम श्री राम और रावण की सेना युद्ध करते हुए बाजार से गुजरकर गांधी मैदान पहुंचेगी। वहां पर श्री राम और रावण के पात्रों के बीच युद्ध लीला का मंचन होगा और इसके बाद आतिशबाजी के बीच रावण दहन किया जाएगा।

 

आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि मैदान में हजारों की भीड़ के मद्देनज़र कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। वहीं आतिशबाजी का मनमोहक दृश्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से सुरक्षित दूरी बनाकर उत्सव का आनंद लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *