एसएसएसपी पौड़ी का सतपुली थाने पर औचक वार्षिक निरीक्षण, अभिलेखों से लेकर शिकायत निस्तारण तक कसे पेंच

Share the news

रिपोर्ट गोपी सरकार

 

 

एसएसएसपी पौड़ी का सतपुली थाने पर औचक वार्षिक निरीक्षण, अभिलेखों से लेकर शिकायत निस्तारण तक कसे पेंच

 

पौड़ी गढ़वाल के सतपुली थाने में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार अचानक वार्षिक निरीक्षण के लिए पहुँचे।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाने की राजकीय संपत्ति, अभिलेखों, मालखाना, सीसीटीएनएस, अपराध रजिस्टर और लंबित मामलों की गहनता से जांच की।

एसएसपी पंवार ने साफ शब्दों में निर्देश दिए कि जनता से जुड़े प्रार्थना पत्रों पर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष को कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने, आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार, और पुलिसिंग में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि थाने की कार्यप्रणाली ही पुलिस की छवि तय करती है, इसलिए फील्ड लेवल पर कोई ढिलाई स्वीकार्य नहीं है

 

Cm उत्तराखंड का कोटद्वार दौरा है जिसकी समुचित तैयारियां चल रही है

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *