केलाखेड़ा में जमीन विवाद फिर गरमा गया, बुजुर्ग महिला और पुत्र ने विधायक के घर सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी दी, धोखाधड़ी और वर्षों से अनदेखी के आरोप लगे।

Share the news

केलाखेड़ा क्षेत्र में एक बार फिर जमीन विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। वर्षों से न्याय की गुहार लगा रही बुजुर्ग महिला और उसके बेटे ने विधायक के आवास के बाहर सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी देकर प्रशासन और राजनीति में हलचल मचा दी है। मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।

बाजपुर से सामने आए इस मामले में पीड़ित महिला परमजीत कौर (65 वर्ष) और उनके पुत्र ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो जारी किया है। यह वीडियो 14 जनवरी 2026 को वायरल हुआ, जिसमें दोनों ने गदरपुर विधायक अरविंद पांडे और उनके भाई के आवास के बाहर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। वीडियो में आरोप लगाया गया है कि विधायक के भाई ने धोखाधड़ी कर उनकी कीमती कृषि भूमि अपने नाम लीज पर करवा ली।

पीड़ित महिला का कहना है कि वर्ष 2019 में उनसे केवल 1 एकड़ जमीन की बात हुई थी, लेकिन धोखे से लगभग 1 हेक्टेयर जमीन 30 वर्षों की लीज पर विधायक के भाई अमर पांडे के नाम करवा ली गई। महिला का आरोप है कि जमीन से जुड़े दस्तावेजों में उन्हें गुमराह किया गया और राजनीतिक प्रभाव के चलते आज तक उनकी कहीं सुनवाई नहीं हुई।

वीडियो में महिला और उनके बेटे ने प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पिछले छह वर्षों से वे तहसील, थाने और अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन प्रभावशाली लोगों के दबाव के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने किसान नेताओं और सामाजिक संगठनों से मदद की अपील करते हुए कहा है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर होंगे।

गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब यह मामला सुर्खियों में आया हो। जून 2023 में महिला ने एसडीएम कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना दिया था। इससे पहले 22 फरवरी 2021 को शहीद भगत सिंह चौक पर महिला अपने परिजनों के साथ आत्मदाह का प्रयास भी कर चुकी है।

वहीं, मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि यदि उन्होंने या उनके परिवार ने कोई भी गलत काम किया है तो सीबीआई या देश की किसी भी बड़ी जांच एजेंसी से जांच कराई जाए। विधायक ने कहा कि यदि वे दोषी पाए जाते हैं तो सजा भुगतने के लिए तैयार हैं।

फिलहाल, वायरल वीडियो के बाद प्रशासन की भूमिका और संभावित कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *