नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या का छठा हैवान गिरफ्तार

Share the news

कुंडा थाना क्षेत्र में सितंबर माह में नाबालिग के अपहरण और फिर दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने छठें आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। मूल रूप से बिजनौर और हाल निवासी ग्राम कुंडा काशीपुर की एक महिला ने 29 सितंबर को कुंडा थाने में अपनी नाबालिग बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। इधर मुरादाबाद पुलिस ने 22 सितंबर को शव बरामद किया था। शिनाख्त नहीं होने पर अज्ञात में ही उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था। दो अक्तूबर को कुंडा पुलिस ने नाबालिक की हत्या के आरोप में मीनाक्षी, शीला के साथ ही इमरान निवासी ग्राम लालपुर थाना कुंडा, इस्लाम निवासी थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद (यूपी) हाल निवासी सर्वरखेड़ा थाना कुंडा, असगर उर्फ नन्हे निवासी थाना डिलारी जिला मुरादाबाद हाल निवासी सर्वरखेड़ा थाना कुंडा को गिरफ्तार किया कर जेल भेज चुके हैं।

 

कुंडा थाना प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि गुरुवार की शाम हत्याकांड के छठे आरोपी नईम पुत्र चउवा खान निवासी ग्राम मंडोर थाना नूरपुर जनपद बिजनौर को पुलिस ने नहटौर से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायाधीश ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *