जिला बदर की कार्यवाही: ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने हरजीत सिंह को जिले से किया निष्कासित

Share the news

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने गुरुवार को एक युवक को जिला बदर किया। जानकारी के अनुसार माननीय अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन/नजूल), उधम सिंह नगर द्वारा वाद संख्या-51/02 वर्ष 2024 में विपक्षी हरजीत सिंह उर्फ भाऊ निवासी वार्ड संख्या-05 जगतपुरा, आवास विकास के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गुण्डा अधिनियम की धारा 3(3) के तहत कार्रवाई करते हुए 08 अक्टूबर 2025 को उसे जिले की सीमा से बाहर निष्कासित करने का आदेश पारित किया गया था।

 

गुरुवार को न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराते हुए उपनिरीक्षक मनोज जलाल ने पुलिस टीम के साथ हरजीत सिंह को आदेश की प्रति तामील कराई और बंधपत्र भरवाकर उसे जनपद सीमा से बाहर भेज दिया। आदेश के अनुसार जिला बदर व्यक्ति अब उधम सिंह नगर जिले में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

 

कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनोज जलाल, कांस्टेबल नन्दन राम और पीआरडी जवान विजय शंकर शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि भविष्य में ऐसे तत्वों पर और भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *