एसएसपी ऊधमसिंहनगर ने किए उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा ने पुलिस व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जनपद में उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक (ना०पु०) होशियार सिंह को चौकी आदर्श कॉलोनी, कोतवाली रुद्रपुर से हटाकर चौकी लोहियाहेड, थाना झनकईया का प्रभारी बनाया गया है। वहीं सुरेंद्र सिंह बिष्ट को पुलिस लाइन्स रुद्रपुर से चौकी आदर्श कॉलोनी, कोतवाली रुद्रपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा को थाना झनकईया से स्थानांतरित कर थाना दिनेशपुर भेजा गया है, जबकि प्रदीप कुमार को चौकी रम्पुरा, कोतवाली रुद्रपुर से स्थानांतरित कर चौकी शिवराजपुर पट्टी, कोतवाली कुंडा का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस विभाग में इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।