किच्छा, संवाददाता
दहेज की खातिर विवाहिता को घर से निकालने के आरोप में पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर केस दर्ज किया है। वन्दना भूपेन्द्र यादव पुत्री महेश यादव निवासी राघवनगर पंडरी किच्छा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका विवाह 12 जून 2019 में भूपेन्द्र यादव पुत्र राम निवास यादव निवासी ग्राम माजराकला महेन्द्रगढ़ हरियाणा के साथ हुआ था। विवाह के कुछ दिन बाद से ही उसके पति भूपेन्द्र यादव, देवर नेमचन्द, सास सुनीता देवी, ससुर रामनिवास उससे दहेज में दो लाख रूपये मायके से लाने का दबाव बनाते हुए मारपीट करने लगे। उन्होंने दो लाख रुपये नहीं देने पर तलाक देकर दूसरा विवाह करने की धमकी दी। उसकी चार वर्ष की पुत्री है। बेटी पैदा होने पर उन्होंने अधिक प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वर्ष 2022 में सुसराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। वर्ष 2025 में उसका पति मेरे मायके आया और मारपीट नहीं करने आश्वासन देकर उसे अपने साथ ले गया। उसके पति ने रास्ते में उसके साथ मारपीट की और उसकी पुत्री को छीन कर ले गया। 14 अप्रैल 2025 को जब वह पुत्री से मिलने अपने ससुराल पहुंची तब आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।