रुद्रपुर, संवाददाता। कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। खेड़ा वार्ड नं. 18 निवासी सिराज अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे उनकी बेटी नेहा बुआ के घर सुभाष कॉलोनी जाने के लिए निकली थी, लेकिन वह वहां नहीं पहुंची। परिजनों ने तलाश की तो जानकारी मिली कि मोहल्ले में रहने वाला वसीम सैफी पुत्र शरीफ सैफी उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। गुमशुदगी की सूचना में नेहा का हुलिया— गोरा रंग, करीब 5 फुट कद, औसत आंख-नाक, काले-सफेद धारीदार सलवार-कुर्ता और काले स्लीपर पहने—बताया गया है। पुलिस ने तहरीर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
नौकरी की तलाश में आए युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जुड़वां भाई ड्यूटी से लौटा तो खुला राज
ख़बर शेयर करें -पंतनगर के छतरपुर क्षेत्र की घटना, कमरे से नहीं मिला सुसाइड नोट; पुलिस कर रही मौत के…
मुख्य बाजार में आग लगने की सूचना से हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड
ख़बर शेयर करें -मॉकड्रिल मुख्य बाजार में पुलिस और फायर बिग्रेड उस समय सक्रिय हो गया जब अचानक भगतसिंह चौक…
विधायक शिव अरोरा की खुली चुनौती —हिंदुओं को धमकाना बंद करो, वरना ऐसा करारा जवाब मिलेगा सात पुश्ते याद रखेगी
ख़बर शेयर करें -विधायक शिव अरोरा की खुली चुनौती —हिंदुओं को धमकाना बंद करो, वरना ऐसा करारा जवाब मिलेगा सात…

