युवक पर नाबालिग लड़की को भगा ले जाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

काशीपुर। एक महिला ने हल्द्वानी निवासी युवक पर उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

 

कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 जून को उसकी नाबालिग बेटी अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने जब उसकी खोजबीन की तो पता चला कि हल्द्वानी कुमाऊं कॉलोनी निवासी अमित आर्या पुत्र दीवान राम उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।

 

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और टीम लगाकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग को सकुशल बरामद किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।