पुलिस परिवार की महिलाओं ने सीएम धामी को खिलाई मिठाई, जताया आभार।

Share the news

4600 ग्रेड पर लागू होने पर पुलिस परिवार की महिलाओं ने मुख्यमंत्री, डीजीपी व डीआईजी कुमायूं को मिठाई खिलाकर किया आभार व्यक्त किया।

हल्द्वानी। लंबे समय से मांग कर रही पुलिस परिवार की महिलाओं ने 4600 ग्रेड पे लागू होने पर आज काठगोदाम के सर्किट हाउस में पहुँचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, डीजीपी अशोक कुमार, डीजीपी की पत्नी अलकनंदा अशोक और डीआइजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे का सर्किट हाउस में मिठाई खिलाकर आभार व्यक्त किया

इस अवसर पर पुलिस परिवार की महिलाओं ने पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार व उनकी पत्नी अलकनंदा का भी आभार व्यक्त किया साथ-साथ महिलाओं ने उत्तराखंड सरकार व पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को 4600 ग्रेड पर लागू होने पर धन्यवाद दिया।
इस मौके पर मुख्य रूप से मानसी, पूनम, सुमन, ममता, प्रेमा, गीता समेत तमाम पुलिस परिवार की महिलाएं शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *