विधानसभा सत्र से शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।
बीते दिनों बेरोजगार संघ के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के पुतले को बम से उड़ाकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने धमकी भरे लहजे में कहा कि यह सिर्फ सांकेतिक है, जिससे प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मच गया है।
मनवीर चौहान, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी
“लोकतंत्र में सभी को विरोध करने का अधिकार है, लेकिन इस तरह की गतिविधियाँ प्रदेश को किस ओर ले जा रही हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा इस पर शिकायत दर्ज कराएगी।”
वहीं, कांग्रेस ने भी इस घटना की निंदा की है, लेकिन साथ ही भाजपा को भी चेताया है कि कानूनी कार्रवाई से युवाओं में आक्रोश और बढ़ सकता है।
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता
“हम हिंसा की निंदा करते हैं। विरोध करें, आंदोलन करें, लेकिन उत्तराखंड में हिंसा की कोई जगह नहीं है। भाजपा को सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए, वरना यह विरोध और बड़ा रूप ले सकता है।”
क्या भाजपा की कार्रवाई से प्रदेश में आक्रोश और बढ़ेगा? क्या सरकार बेरोजगारों की मांगों पर ध्यान देगी? बने रहिए हमारे साथ, आगे की अपडेट के लिए।