“नौ वादों का संकल्प, हर घर तक विकास: कांग्रेस की चुनावी हुंकार”

Share the news

रूद्रपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि कांग्रेस इस बार नौ बड़े वादों के साथ चुनावी मैदान में उतरी है। जनता का अपार समर्थन मिलने के चलते कांग्रेस प्रत्याशी महापौर ऐतिहासिक मतों से विजयी घोषित होंगे। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के झूठे वादों और नीतियों से त्रस्त हो चुकी है। कांग्रेस ने वादा किया है कि अपने नौ संकल्प पूरे करने के बाद ही जनता के बीच अपनी प्रगति का आकलन करेगी।

प्रकाश जोशी ने कहा कि मंगलवार को कांग्रेस का रोड शो ऐतिहासिक होगा, जिसमें हर समुदाय का भरपूर समर्थन मिलेगा। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से भाजपा ने सत्ता संभाली है, तब से देश में हिटलरशाही, गरीबों का दमन, किसानों का शोषण और बेरोजगारों की उपेक्षा हो रही है। लेकिन इस बार जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है।

नौ वादों के साथ कांग्रेस का संकल्प पत्र:

1. स्मार्ट प्रीपेड मीटर का निष्कासन।

2. सफाई अभियान में तेजी।

3. झुग्गीवासियों को मालिकाना हक।

4. पेयजल की समुचित व्यवस्था।

5. पार्किंग और शहर का सौंदर्यीकरण।

6. कूड़ा निस्तारण के लिए प्रभावी योजना।

7. हर वार्ड में एक सुलभ शौचालय।

ऐतिहासिक रोड शो की तैयारी

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने बताया कि मंगलवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस का विशाल रोड शो आयोजित होगा। रोड शो गल्ला मंडी खाटू श्याम मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार, नैनीताल हाईवे, ट्रांजिट कैंप के मुख्य मार्ग और रंपुरा बस्ती होते हुए समाप्त होगा। यह रोड शो पैदल यात्रा के रूप में होगा और इसमें हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी मोहन लाल खेड़ा, मीना शर्मा, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, संदीप चीमा, विजय यादव, योगेश चौहान समेत अन्य नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *